Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।मनबढो ने दरवाजे पर चढ़कर किया हमला

    बकाया पैसा मांगा, दरवाजे पर चढ़कर की मारपीट                                          गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शनिवार को बकाया पैसा को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आधा दर्जन लोगों पर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है।  डुमरी गांव के आनंद प्रकाश सिंह पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव  के एक व्यक्ति के खेत में  कुछ माह पहले पंपिंग सेट से पानी चलवाया था। बकाया पैसे की मांग करने पर आरोपी आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगा। मना करने पर मारपीट की। पीड़ित का कहना है किकिसी तरह  घर में भागकर जान बचाई तो आरोपी दरवाजा तोड़ दिये, और जान मान की धमकी देकर चले गए। घटना के दौरान पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। गगहा पुलिस और सी ओ बासगांव मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी बांसगांव श्याम वीर सिंह ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728