Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कैम्पियरगंज थानाध्यक्ष ने दुराचारियों, हिस्ट्रीशीटर को चेताया, हरकतें हुईं तो खैर नहीं।

    कैम्पियरगंज थानाध्यक्ष  ने दुराचारियों, हिस्ट्रीशीटर को चेताया, हरकतें हुईं तो खैर नहीं।

    थाना क्षेत्र के दर्जनों दुराचारी बैठक में रहे उपस्थित।



    कैंपियरगंज ब्यूरो गोरखपुर। बॉसगांव संदेश। कैंपियरगंज थानाध्यक्ष अनुप कुमार  सिंह द्वारा कैम्पियरगंज थाना परिसर में क्षेत्र के दुराचारियों, हिस्ट्रीशीटरों की बैठक कर उनकी हाजिरी लगाई और चेतावनी दी।
    थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक दुराचारियों पर पुलिस की पैनी नजर है यदि किसी ने भी चुनाव में अनावश्यक अथवा अपराधिक इरादे से कुछ भी किया तो उनकी खैर नहीं होगी। थानाध्यक्ष अनुप कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव सकुशल संपन्न हो इसके लिए प्रशासन हर हाल में सतर्क एवं चौकन्ना है । दुराचारी अपनी स्थिति को शान्ति प्रिय बनाए और चुनाव  या क्षेत्र में किसी भी तरह से दख़ल देने से बचें।
    उन्होंने दुराचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र मे अमन चमन बनाने में पुलिस का सहयोग करें वरना उन्हें जेल भेजने में जरा भी देरी नहीं होगी।
    बैठक के दौरान एस एस आई दिनेश कुमार सहानी, कस्बा प्रभारी शाहिद सिद्दीकी, विकास कुमार मिश्र, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार, सोनू यादव, सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728