Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आज चांद देख तय होगी बकरीद पर्व की तारीख़

    आज चांद देख तय होगी बकरीद पर्व की तारीख़ 

    गोरखपुर। इस्लामी माह जिलहिज्जा का चांद शुक्रवार 7 जून की शाम देखा जाएगा। अगर चांद नजर आ गया तो ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व 17 जून को मनाया जाएगा। अगर चांद नजर नहीं आया तो पर्व 18 जून को मनाया जाएगा। शुक्रवार को उलमा-ए-अहले सुन्नत माहे जिलहिज्जा का चांद देखने की कोशिश करेंगे। चांद नज़र आने या आसपास के जिलों से चांद की शहादत मिलने के बाद चांद का आखिरी ऐलान उलमा-ए-अहले सुन्नत के जरिए किया जाएगा।

    क़ुरआन में है कुर्बानी करने का हुक्म : मुफ्ती-ए-शहर

    मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन ने बताया कि दीन-ए-इस्लाम में कुर्बानी को एक अहम मकाम हासिल है। अजमते इस्लाम व मुसलमान कुर्बानी में है। ईद-उल-अजहा पर्व माहे जिलहिज्जा का चांद देखे जाने पर 17 या 18 जून को मनाया जाएगा। मुसलमानों द्वारा लगातार तीन दिन तक कुर्बानी की जाएगी। अल्लाह का क़ुरआन-ए-पाक में इरशाद है कि ‘ऐ महबूब अपने रब के लिए नमाज़ पढ़ो और कुर्बानी करो’। ईद-उल-अजहा पर्व एक अज़ीम पिता पैगंबर हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम व अज़ीम पुत्र पैगंबर हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी के लिए याद किया जाता है। पैगंबर हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम व पैगंबर हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम से मंसूब एक वाकया इस पर्व की बुनियाद है। कुर्बानी का जानवर जिब्ह करने के वक्त बंदों की नियत होती है कि अल्लाह राजी हो जाए, यह भी नियत रहती है कि मैंने अपने अंदर की सारी बदअख्लाकी और बुराई सबको मैंने इसी कुर्बानी के साथ जिब्ह कर दिया और इसी वजह से दीन-ए-इस्लाम में ज्यादा से ज्यादा कुर्बानी का हुक्म दिया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728