Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।सार्वजनिक पोखरी और रास्ते पर अतिक्रमण

    सार्वजनिक पोखरी और रास्ते पर हो रहा अतिक्रमण,खाली कराने की मांग                                                गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के रकहट गांव निवासी जयशंकर त्रिपाठी पुत्र शिवदत्त त्रिपाठी उपजिलाधिकारी बासगांव को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर पोखरी और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए खाली कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को दिये गये पत्र में उन्होंने लिखा है कि गांव में स्थित अराजी नंबर 96,और 97 नंबर में पोखरी दर्ज है।  जिसमें बारिश और और नाबदान  का पानी गिरता है।पोखरी के अगल बगल  बसे आधा दर्जन से अधिक लोग मिट्टी गिराकर पोखरी पर अतिक्रमण कर रहे हैं। अतिक्रमण के चलते पोखरी का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। इसी तरह गांव के सार्वजनिक रास्ते पर  जो मेरे घर की तरफ जाता है।कुछ लोग मिट्टी गिराकर रास्ता अवरूद्ध कर दिया है। पीड़ित का कहना है कि  पोखरी और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की जानकारी ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल को दी गई लेकिन  ध्यान नहीं दिया। पीड़ित ने सार्वजनिक रास्ते और पोखरी पर हो रहे अतिक्रमण को खाली कराने और आरोपियों पर कार्यवाई की मांग की है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728