Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दीर्घायु बनाता है योगाभ्यास : सदन तिवारी



    गगहा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गगहा क्षेत्र के समयथान भीटी संकुल अंतर्गत पीएमश्री स्कूल सेमरी में योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सदन तिवारी ने कहा कि योगाभ्यास से मनुष्य दीर्घायु बनता है। सभी को योग के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। बच्चों और अभिभावकों को इस दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि योग हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का एक अभिन्न अंग है। इसका अभ्यास और प्रचार करके इसे जन आंदोलन बनाना है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है - स्वयं और समाज के लिए योग। इस अवसर पर विद्यालय परिवार सहित बहुत से बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728