Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।जंगली शुअर ने युवक को किया घायल

    जंगली सुअर ने युवक को घायल   किया हालत गंभीर                                        गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के ढ़रसी में शनिवार को जंगली सुअर के हमले से    जयप्रकाश उर्फ बबलू पुत्र भुल्लर गंभीर रूप से घायल हो गया। जयप्रकाश को ईलाज के लिए जिला  अस्पताल भेजा गया है।                                           जय प्रकाश   गांव के बगल में स्थित बाग में गया था। इसी दौरान कहीं से एक जंगली सुअर दौड़ते हुए बाग की तरफ आ गया। सुअर को देख  वहां पर मौजूद बच्चे  शोर मचाने लगे। शोर सुनकर सुअर हमलावर हो गया, और जयप्रकाश को घायल कर दिया।  सुअर के हमले से जयप्रकाश के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद  जयप्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा ले जाया गया। जहां  चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद  जयप्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728