Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट बांटा




    पनवेल मुंबई। बांसगांव संदेश। पनवेल नवी मुंबई में प्रजापति समाज विकास मंडल रजि. राष्ट्रीय सामाजिक संस्था ने रविवार 16 जून को जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट ( नोट बुक, पेन, पेंसिल, वॉटर बॉटल, पाऊच आदि) का नि:शुल्क वितरण किया। जिसमें जरूरतमंद छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इस योजना का लाभ उठाया। इस अवसर पर महानुभावों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि छात्रों को चाहिए कि खूब मेहनत से पढ़ाई करें और हो सके तो मोबाइल से दूर रहें। अपना भविष्य बनाने के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करेंगे। ऐसा हम लोगों का विश्वास है।



                 संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी.प्रजापति ने बताया कि संस्था हर साल जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त नोटबुक वितरण तो करती ही है। इसके अलावा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को आर्थिक सहयोग, मेडिकल कैंप का आयोजन, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम भी समय-समय पर करती रहती है। संस्था के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अन्य सामाजिक रुचि रखने वाले महानुभावों द्वारा इसमें सहयोग भी मिलता है। जिसके फल स्वरुप यह सब कार्यक्रम संपन्न होता है।
    बुक वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गजेंद्र प्रजापति, विनोद प्रजापति, डॉ.ज्ञान प्रकाश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, दिनेश प्रजापति, के.के.वर्मा, सूर्यनाथ परदेसी, केशव राम प्रजापति, डॉ.भगवान दास प्रजापति, चंद्रशेखर प्रजापति, संजय प्रजापति, बिरजू प्रजापति, बच्चे लाल प्रजापति, लोकनाथ प्रजापति, बंधु प्रजापति, इंदर प्रजापति, संजय कुंभार, भगवान दास प्रजापति, विशाल प्रजापति, रोहित प्रजापति, पी.एन. प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति आदि ने विशेष मेहनत किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728