Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।नहीं रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र बहादुर सिंह

    गगहा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर शोक

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। बांसगांव तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री/ कोषाध्यक्ष गगहा के मंझरिया टोला निवासी सुरेन्द्र बहादुर सिंह की बीती रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वह लगभग 74 वर्ष के रहे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को मुक्तिपथ बड़हलगंज में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र भाजपा गगहा मंडल महामंत्री पंकज सिंह उर्फ बबलू ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल , व्यापार मण्डल गगहा अध्यक्ष अनुराग सिंह, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह , अनिल कुमार सिंह, भाजपा गगहा मण्डल अध्यक्ष संतोष चंद, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, लालू सिंह, राकेश सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, जनार्दन मौर्या, महेद्र पासवान, संदीप मौर्या, अंकित चंद, सुधीर गुप्ता, बिस्मिला, संतोष सिंह, मृत्युजंय सिंह आदि मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728