Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने डी जे मशीन उड़ाए

    दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने डीजे मशीन की चोरी की                     गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के मझगावां में फोरलेन के समीप कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात लाखों रुपए की डीजे मशीन उठा ले गये। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी के बाद पीड़ित पुलिस को घटना की जानकारी  दी।                                    मझगावां निवासी बेचन सोनकर का पुत्र शिवशंकर डीजे संचालक है। वह स्टेट बैंक मझगावां के समीप एक कमरे में डीजे मशीन साउंड रख कर डीजे की बुकिंग करता है। शिवशंकर  सुबह जब दुकान  खोलने पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा मिला।  कमरे के अंदर पहुंचा तो पांच डीजे मशीन गायब थी।  शिवशंकर ने घटना की जानकारी तुरंत पीआरवी को दी। बाद में थाने पहुंचकर तहरीर दी।  चोरी गये डीजे मशीन की कीमत साढ़े तीन लाख से अधिक की बताई जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728