Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चौरी चौरा क्षेत्र की बिटिया ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक


    चौरीचौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश
     गोरखपुर जनपद के चौरी चौरा क्षेत्र के कुसम्ही बाजार माड़ापार की बिटिया अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान पुष्पा यादव ने जॉर्डन के शहर अम्मान में 22 से 30 जून तक चले अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। पुष्पा उत्तर प्रदेश से प्रतिभाग करने वाली इकलौती महिला रही। पुष्पा ने अपने परिवार के साथ- साथ पूरे क्षेत्र व देश का मान बढ़ाया है। क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है और सभी बधाई दे रहे हैं।
           पुप्पा यादव का जॉर्डन में 22 से 30 जून तक चल रहे एशियन चैंपियनशिप में अंडर 23 में 59 किलोग्राम भार वर्ग में किर्गिस्तान की सेजिम झूमानजरोया, उजेबेकिस्तान की लालोखोंन सोबिरोया तथा कजाकिस्तान की गुलडाना बिकेश से मुकाबला हुआ। जिसमें उसने देश के तरफ से खेलते हुए रेसलिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
               बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली पुष्पा यादव ने इससे पहले यूपी स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, झारखंड रेसलिंग प्रतियोगिता में मेडल, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी है। 
     बताते चलें कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) द्वारा जॉर्डन के शहर अम्मान में होने वाली अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 10 सदस्यीय भारतीय महिला कुश्ती टीम का चयन किया था। इस टीम में 7 पहलवान हरियाणा की रहीं। इनके अतिरिक्त एक-एक पहलवान उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र से रहे। प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून तक जॉर्डन के शहर अम्मान में किया गया। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रदीप खारिया को महिला टीम का कोच नियुक्त किया था। भारतीय महिला कुश्ती टीम में हरियाणा की 50 किलोग्राम मीनाक्षी, 53 किलोग्राम तमन्ना, 55 किलोग्राम सितो, 57 किलोग्राम रीना, 65 किलोग्राम अंतिम, 68 किलोग्राम प्रियंका, 76 किलोग्राम प्रिया मलिक, 59 किलोग्राम पुष्पा यादव (उत्तर प्रदेश), 62 किलोग्राम निकिता (दिल्ली), 72 किलोग्राम अमरुता पुजारी (महाराष्ट्र) शामिल रहीं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728