Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।बक्से के भीतर मिला दुल्हन का प्रेमी परिचय में निकला चचेरा भाई

    बक्से के भीतर मिला दुल्हन का प्रेमी                                                 बातचीत में पकड़ा गया युवक चचेरा भाई निकला                                             गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के कोठा गांव में प्रेमिका से मिलने आये  प्रेमी को विवाहिता के ससुराल वालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।  ससुराल और मायके वालों के बीच पंचायत में दोनों की शादी की जिद पर अड़े रहे। लेकिन नतीजा नहीं निकला। पुलिस विवाहिता महिला के पति के आने का इंतजार कर रही है।                              कोठा गांव में बेलवा टोला निवासी अर्जुन सहानी की शादी  24 अप्रैल  2024 को झंगहा क्षेत्र के बेलवार  निवासी राजेश की पुत्री नेहा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद अर्जुन चंडीगढ़ कमाने चला गया। अर्जुन की पत्नी का चचेरा भाई बृजेश अक्सर बहन के घर आता रहता था। बृहस्पतिवार की रात्रि अर्जुन की मां  बिस्तर से उठी तो बहू के घर में  किसी व्यक्ति के होने की आहट सुनी तो बहू से दरवाजा खोलने  को कही। जब बहू ने दरवाजा नहीं खोला तो कमरे के झरोखे से अंदर देखी तो बहू के बिस्तर पर मोजा और बिस्तर के नीचे जूता देखा तो उसने कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी, और घटना की जानकारी अन्य सदस्यों को दी। जब घर के लोग दरवाजा खोलकर कमरे की तलाशी ली तो एक युवक घर के अंदर रखे बड़े  बक्से में मिला। पकड़ा गया युवक बहू के सगे चाचा का लड़का था। घर वाले युवक की पिटाई शुरू कर दी। पकड़े गए युवक ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजन घटना की जानकारी पुलिस  और मायके वालों को दे दी।  पुलिस दोनों से बात की तो  दोनों  शादी करने पर अड़ गये। गगहा थाने में दो घंटे तक चली पंचायत में कोई निर्णय नहीं निकला। परिजन प्रेमी प्रेमिका को घर लेकर चले गये। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि  विवाहिता के पति अर्जुन  घर आ रहा है। उसके बाद दोनों पक्ष निर्णय लेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728