Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जिम्मेदारी की अनुभूति ही सफल नागरिक बनाती है-मुनेंद्र सिंह


    गगहा,गोरखपुर, बांसगांव संदेश।गगहा क्षेत्र के आरपीएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को सत्र 2024-25 के लिए जिम्मेदारी प्रदान की गई।इस अवसर पर  हेड ब्वाय की जिम्मेदारी धीरज यादव ,हेडगर्ल अदीबा अंसारी, सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी आदित्य सिंह और शैल्वी मौर्या को दी गई।
    स्वामी विवेकानंद  हाउस से कप्तान  संध्या यादव ,अब्दुल कलाम हाउस से गुड़िया प्रजापति, रानी लक्ष्मीबाई हाउस से उमंग सिंह,डॉ रविन्द्र नाथ हाउस से हर्षित तिवारी  को चयनित किया गया।इस अवसर पर प्रबंधक मुनेंद्र सिंह ने  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिम्मेदारी की अनुभूति होने पर ही व्यक्ति एक सफल नागरिक बन सकता है।विद्यालय में जब  विद्यार्थी को इस तरह की भूमिका के लिए चुना जाता है तो  उन्हें इससे जीवन के नए अनुभव सीखने का अवसर मिलता है।
    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेश सिंह ने कहा कि इस प्रक्रिया में पचास  विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया था  और  कुल अठारह विद्यार्थियों का  चयन हुआ है।
    इस कार्यक्रम के दौरान प्रबन्धक मुनेंद्र सिंह बबलू ने 'एक वृक्ष मां के नाम ' कार्यक्रम के तहत पेड़ लगाया और सभी विद्यार्थियों से कहा कि आप भी अपने घर पर जब भी कोई शुभ अवसर हो तो एक पेड़ जरूर लगाएं जिससे पर्यावरण सुरक्षित होगा।इस अवसर पर बृजेश त्रिपाठी, पवन चौधरी, अजेन्द्र प्रताप सिंह, क्रीड़ा  शिक्षक विशाल शाही ,संजू सिंह,रुबीना अंसारी,राजेश मौर्य,प्रदीप यादव  आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728