गगहा।एक युवती ने एक होमगार्ड पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
गगहा थाना क्षेत्र के एक युवती ने होमगार्ड पर लगाया दुष्कर्म और धमकी का आरोप
गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र तैनात होमगार्ड त्रिलोकी पाण्डेय जो थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव का निवासी है, उस पर उसी के गांव की एक युवती ने कयी बर्षो से झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। गगहा पुलिस 376, 506 दुष्कर्म और धमकी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार होमगार्ड का अपने ही गांव की एक युवती से लंबे समय से शारीरिक संबंध चल रहा था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने पकड़ लिया और होमगार्ड को बंधक बनाकर मारा पीटा तथा बांध के रखा था। युवती नें होमगार्ड पर दुष्कर्म और धमकी का आरोप लगाया है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...