दूबई में सम्मानित ब्रह्मपुर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ सुरेश दुबे के गांव वापस आने पर लोगों ने किया स्वागत
ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। दूबई में सम्मानित ब्रह्मपुर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ सुरेश दुबे के गांव वापस आने पर गुरुवार को शाम 4 बजे उनके आवास पर पूर्व प्रधानाचार्य प्रद्युम्न द्विवेदी मुन्ना दुबे रामसहाय दुबे जगरनाथ दुबे अश्वनी दुबे सुधीर दुबे कैलाश बिहारी दुबे अमित कुमार दुबे सहित गांव के लोगो ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बताते चलें कि वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ सुरेश द्विवेदी को दुबई में आयोजित वर्ल्ड होम्योपैथिक समिट में होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए बेस्ट रूमेटोलॉजिस्ट का पुरस्कार प्रदान किया गया है। दुबई के बुर्ज अल अरब होटल में आयोजित इस समिट में 140 देशों के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सा व खेल जगत की हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें कुमार विश्वास, अनुपम खेर, जोंटी रोड्स, सनत जयसूर्या आदि भी उपस्थित थे। वहां डॉ सुरेश द्विवेदी ने गठिया रोग पर अपना व्याख्यान दिया था। डॉ द्विवेदी को क्रिस गेल ने शील्ड प्रदान किया था और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया था । होम्योपैथी के पुरोधा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...