Header Ads

ad728
  • Breaking News

    "एक पेड़ मां के नाम" विधायक विमलेश पासवान ने किया समर्पित



    के.एस. मेमोरियल एकेडमी में विधायक विमलेश पासवान ने एक पेड़ लगाया मां के नाम



    कौड़ीराम गोरखपुर।
    शनिवार को बांसगांव विधायक विमलेश पासवान ने एक पेड़ मां के नाम के.एस. मेमोरियल एकेडमी में समर्पित किया। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा की यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। विधायक ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत, उत्तर प्रदेश 36.50 करोड़ वृक्षारोपण का संकल्प साकार करने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ो से हमें मुफ्त में ऑक्सीजन मिलते हैं, अभी आप लोगों ने देखा कि कोरोना कल में लोगों के शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी। हमारे देश में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। सिर्फ पेड़ लगाने से ही हम लोगों की जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाएगी, उस पेड़ की देखभाल भी करना पड़ेगा। इस कार्यक्रम मे विद्यालय प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव, निदेशक अंकुर श्रीवास्तव, डॉ विनय राय, कौड़ीराम मण्डल अध्यक्ष भाजपा अनिल दूबे, सांसद प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय, मनोज तिवारी, जगदीश चौधरी, परमेश दूबे, शमलेश तिवारी, शुभम दूबे, वन विभाग की टीम एवं सभी शिक्षक गण, छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728