Header Ads

ad728
  • Breaking News

    घर से लापता बच्ची का शव गड्ढे में मिला

    घर से लापता बच्ची का शव गड्ढे में मिला

    कैंपियरगंज पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अपहरण का दर्ज किया था केस


    कैंपियरगंज ब्यूरो गोरखपुर। बॉसगांव संदेश कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के महावनखोर के डेढ़ना निवासी झीनक की ढाई वर्षीय पुत्री रितिका का शव गांव के किनारे पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ। मंगलवार की सुबह से घर से लापता थी। बच्ची की दादी फूला देवी की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस देर शाम अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची की तलाश में ने जुटी थी। इसी बीच सुबह ग्रामीणों ने गड्ढे में शव देखकर शोर मचाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।
    बताया जा रहा है कि झीनक साहनी बाहर रहते हैं। घर पर उनकी मां, पत्नी और बेटी रहती हैं। मां फूला देवी ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बहू सोकर उठी और रसोई घर में चली गई। वह बिस्तर से उठकर खेत चली गई। थोड़ी देर बाद बहू ने देखा तो रितिका बिस्तर पर नहीं थी।
    उसे लगा कि रितिका दादी के साथ चली गई होगी। जब घर आई तो बहू ने उसके बारे में पूछा। इसके बाद तलाश शुरू की गई। वही पीड़ित ने कहा की जांच कर कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728