Header Ads

ad728
  • Breaking News

    देवरिया में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुआ पौधारोपण का महाभियान

    रुद्रपुर देवरिया।बांसगांव संदेश

    देवरिया में
    पूजन- अर्चन के साथ
    आज पौधारोपण का महाभियान शुरू हुआ। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी, जनपद के नोडल अधिकारी/सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला, डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संकल्प शर्मा ने बैकुंठपुर से इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान एसडीएम विपिन द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिले में कुल 31 लाख पौधे लगाए जाएंगे नगर विकास अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि लगाये गए पौधे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। पौधारोपण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाये। जितनी अधिक जनभागीदारी होगी पौधों के सुरक्षित रहने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। पौधारोपण अभियान के दौरान लगाये गये शतप्रतिशत पौधों की जियो टैगिंग हरीतिमा एप पर अपलोड अवश्य की जाये। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि पौधरोपण करते हुए उसकी जियो टैगिंग करने तथा हरीतिमा अमृत वन मोबाइल ऐप पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728