Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा।नहर टूटने से घर में घुसा पानी

    नहर टूटने से, घर में घुसा पानी                          गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के सिहाईजपार गांव में नहर  टूटने से सरयू नहर  का  पानी  सड़क पार कर कई घरों में घूस गया । जिससे अफरा तफरी मच गयी।दोपहर बाद  नहर की मरम्मत किसी प्रयास से हो सकी। शुक्रवार को रात में सिहाईजपार  गांव के सामने  सरयू नहर पानी के दबाव से नहर टूट गयी।  नहर का पानी खेत में भरने के बाद भीम गुप्ता के घर के सामने रावतपार-गोला मार्ग पर ओवरफ्लो कर गया। ओवरफ्लो हुआ जिससे पानी  विश्वनाथ, सोनू तथा त्रिलोकी के घर के  बेसमेंट में  भर गया ।  काम में लगे मजदूर दोपहर बाद नहर के टूटे भाग पर काबू पाया । ग्रामीणों का कहना है कि नहर टूटने की जानकारी सुबह दी गयी लेकिन मौके पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा।  इस संबंध में जेई  आरीफ हुसैन अंसारी का कहना है कि रैटहोल के चलते नहर टूटी थी। जिसकी मरम्मत कर दी गयी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728