Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का जी. डी. इण्टर कालेज पर हुआ भव्य स्वागत

    ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का जी. डी. इण्टर कालेज पर हुआ भव्य स्वागत

    ढोल नगाड़ों के साथ स्मृति चिन्ह देकर  केन्द्रीय मंत्री कमलेश पासवान का किया गया स्वागत 

    कौड़ीराम चौराहे पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं  व्यवसायियो द्वारा फूल मालाओं से किया गया भव्य स्वागत 


    बांसगांव,गोरखपुर। बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान को पहली बार केन्द्रीय मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनाए जाने के पश्चात प्रथम बार बांसगांव लोकसभा के कौड़ीराम क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
    कौड़ीराम चौराहे पर भाजपा के पदाधिकारियों और चौराहे के व्यवसायियो द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
    भीटहा में भाजपा के नेता मनोज शुक्ला के आवास पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
    उसके उपरांत जी. डी. इण्टर कालेज डीघवा कौड़ीराम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय के उपस्थिति में गाजे बाजे के साथ भाजपा के नेताओं,कार्यकर्ताओ और जनता तथा बांसगांव के लोकप्रिय विधायक डा. विमलेश पासवान के द्वारा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
    भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पैक्सफेड के डायरेक्टर मार्कण्डेय राय ने स्मृति चिन्ह देकर केन्द्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री कमलेश पासवान का स्वागत किए।
    स्वागत के क्रम में जिला सहकारी फेडरेशन के अध्यक्ष गुलाब रधवज सिंह ने भी माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किए।
    किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन ने भी केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री कमलेश पासवान का माल्यार्पण कर स्वागत किए।
    माल्यार्पण के क्रम में डा. रतन राय,इंजीनियर गौरव राय,मोनू राय, धर्मेन्द्र राय,गौरव शुक्ला,विकास मंच के अध्यक्ष अजय पाण्डेय,बृजेश राय,अतुल राय,रवि जायसवाल, अरुण राय,सांसद प्रतिनिधि अरविंद पाण्डेय ने केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री कमलेश पासवान का माल्यार्पण कर स्वागत किए।
    इस अवसर पर भाजपा के नेता,कार्यकर्ता,क्षेत्र के संभ्रांत लोग,बांसगांव के लोकप्रिय विधायक डा. विमलेश पासवान,कौड़ीराम विकास मंच के पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728