गगहा।घर में महिला से मिलने पहुंचे सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ा
महिला से मिलने पहुंचे कांस्टेबल को ग्रामीणों ने पकड़ा
गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा थाना क्षेत्र के स्थानीय थाने का 112नंबर का एक कांस्टेबिल एक महिला के घर में सिविल ड्रेस में घुस गया।ग्रामीणो ने सिपाही को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
देवर ने, तहरीर में लिखा है कि मेरी भाभी को थाने का एक सिपाही से संबंध है।अक्सर रात में मिलने आता था जानकारी होने पर जब हम लोगो ने मना किया तो फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था। रविवार की रात करीब नौ बजे मौका देखकर वह घर के अन्दर घुस गया। घर में अन्दर जाते देख बाहर से हम लोगो ने दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घर के अन्दर से पुलिस ने सिपाही को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने अभी तक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया है। सिपाही के इस कृत्य से ग्रामीणो में काफी आक्रोश है।लोग डरे सहमें हुए है लोगो ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संदर्भ में थाना प्रभारी दीपक सिंह का कहना है कि- थाने पर अभी तहरीर नहीं पड़ी है। सब अपनी बात रखने आए थे। जबकि इनका विवाद महिला से चल रहा इनके देवर से इस लिए ये आरोप लगा रहे हैं। महिला ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...