Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सपा के फ्रंटल संगठन ने मंहगाई व बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन

    रुद्रपुर देवरिया।बांसगांव संदेश
    देवरिया में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों ने पेपर लीक महगाई और बेरोजगारी को लेकर शनिवार को शहर के सुबाश चौक पर प्रदर्शन
    किया। नेताओं ने प्रदेश और केन्द्र सरकार पर छात्र और किसान का विरोधी बताया है।सपा कार्यकर्ताओं ने स्लोगन लिखे हुए पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।समाजवादी युवा जन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है। इस पर रोक लगाने में प्रदेश सरकार विफल हो गई है। अधिकारी बिचौलियों को लाभ पहुंचाने के लिए उनके दुकानों परछापेमारी नहीं कर रहे है। जिससे समानों का स्टाक बड़े पैमानेपर प्रदेश में किया गया है। जिससे मंहगाई बढ़ रही है। पिछलेकुछ माह में सब्जियों के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। इसपर रोक लगाने में सरकार नाकाम रही है।बेरोजगारी के चलते युवा ठोकर खा रहे है। प्रदेश सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही है। जिले के थाने, तहसील और कार्यालय में भ्रष्टाचार का अड्डा बन कर रह गए है। जहां पर आम लोगों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि किसानो कि समस्याओ, पेपर लीक, महिलाओ पर हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ समाजवादी युवा फ्रंटल संगठन आंदोलन कर रहे है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728