Header Ads

ad728
  • Breaking News

    इको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ का हुआ गठन


    गगहा गोरखपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 जुलाई से 28 जुलाई तक मनाए जा रहे 'शिक्षा सप्ताह' के छठवें दिन शनिवार को Eco Clubs for Mission LiFE दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें पर्यावरणीय गतिविधियों के क्रियान्वयन में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से गगहा क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल सेमरी में Eco Clubs for Mission LiFE का गठन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन कौशल, नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। इसके साथ ही पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण वृक्षारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और जैव विविधता आदि के संबंध में बच्चों की समझ विकसित करना है। बच्चों को प्रकृति के साथ आनंदपूर्वक कार्य करते हुए विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागिता के साथ सीखने के अवसर प्रदान करना है।




    विद्यालय के वरिष्ठ सहायक अध्यापक राम सिंह को क्लब का नोडल शिक्षक चयनित किया गया। इन्हें हरित शिक्षक के रूप में जाना जाएगा। सहायक नोडल शिक्षक के रूप में पंकज कुमार गुप्ता, गुलाब, अशोक कुमार चौहान और प्रिंस को चुना गया। क्लब की गतिविधियों को सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक कक्षा से कक्षा समन्वयक चुना गया जो ईको क्लब की गतिविधियों में बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। क्लब के कैप्टन के रूप में कक्षा - 8 की कुमारी चांदनी को चुना गया। इस अवसर पर सहायक नोडल शिक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन प्लास्टिक है। प्लास्टिक में कई तरह के टॉक्सिक केमिकल मौजूद होते हैं जो हमारी सेहत और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। अतः जागरूकता आवश्यक है। सहायक नोडल शिक्षक गुलाब और अशोक चौहान ने सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।




    क्लब प्रभारी/ प्रधानाध्यापक और राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि कार्य योजना बनाकर क्लब की विभिन्न गतिविधियां प्रत्येक शनिवार को विद्यालय समय के अंतिम घण्टे में आयोजित की जाएंगी। निश्चित रूप से इन गतिविधियों से बच्चों में जीवन कौशल का विकास, आत्मविश्वास तथा आत्मसम्मान की भावना का विकास होगा और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सकारात्मक वातावरण का सृजन होगा। शिक्षा सप्ताह के प्रत्येक दिवस की विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728