Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मजदूरी करने गोरखपुर गया जंगल में मिला मजदूर का शव



    चौरीचौरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। खोराबार थाना क्षेत्र के बनसप्ती माता मंदिर के पास 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है।


     आधार कार्ड के डिटेल से मृतक राम बदन चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर  के आमकोल गांव का है। घटना की गहन जाँच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार राम बदन कल घर से मजदूरी के लिए निकला था। रात में भी घर वापस नहीं आया। जिसका शव बनसप्ती माता मंदिर के पास मिला है। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। राम बदन की पत्नी का काफी पहले निधन हो चुका था।
    चार बेटियो में दो की शादी हो चुकी है। दो अविवाहित हैं। दूसरे नंबर की बेटी की शादी में झंगहा थाना क्षेत्र में हुई थी। दूसरी बेटी के घर वालों पर जलाकर मारने का आरोप था। जिसमें उन पर कार्यवाई हुई थी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728