Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दक्षिणांचल पत्रकार एसोसिएशन कीबैठक हुई सम्पन्न


    गोला
    गोरखपुर ।बांसगांव संदेश ।
    गोला उपनगर के पश्चमी चौराहे पर गोला से कौड़ीराम जाने वाले  सड़क मार्ग पर स्थित साहू पैलेस में रविवार को दक्षिणांचल पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक संरक्षक हरे कृष्ण दुबे की देख रेख में सम्पन्न हुई।जिसमें संरक्षक दिलीप कुमार उमर ,सदन तिवारी डॉ राजेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
    बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और बिस्तृत करने पर विधिवत चर्चा हुई।बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने अपने अपने विचार ब्यक्त किये।अंत मे संगठन को गति देने के लिए पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन किया गया।
    अध्यक्ष पद पर बृजनाथ तिवारी बरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाशरण जायसवाल,उपाध्यक्ष राकेश शर्मा अखिलेश दुबे  मनोज मिश्रा, महामंत्री रमाशंकर यादव मंत्री पदमाकर मिश्रा
    संयुक्त मंत्री अजय कुमार जायसवाल संगठन मंत्री आकाश सिंह  मीडिया प्रभारी राजनारायण ओझा संगठन प्रवक्ता  सत्यप्रकाश शुक्ला  प्रचार प्रसार मंत्री नौशाद खान कोषाध्यक्ष आनंद मौर्या 
    संगठन बरिष्ठ सदस्य  राजेश दीक्षित  अजित सिंह आलोक तिवारी रामविनय तिवारी  बनाये गए।
    बैठक का संचालन आकाश सिंह ने किया।
    कार्यक्रम के अंत मे संरक्षक हरे कृष्ण दुबे द्वारा उपस्थित पत्रकारों को डायरी व पेन  प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    बरिष्ठ पत्रकार अखिलेश दुबे ने बैठक में उपस्थित सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728