Header Ads

ad728
  • Breaking News

    स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई व नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

    स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई व नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत 


    पीपीगंज गोरखपुर। बॉस गांव संदेश। पीपीगंज थाना परिसर में स्थानांतरित थानाध्यक्ष की विदाई व नए थानाध्यक्ष के सम्मान को लेकर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस क्रम में स्थानांतरित थानाध्यक्ष  को गणमान्य लोगों द्वारा माला पहना कर विदाई दी गई। वहीं नए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस क्रम में शेर बहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व थानाध्यक्ष पुरूषोतम आनन्द सिंह पीपीगंज में अपराध पर अंकुश लगाने में सफल रहे। इनका कार्यकाल सराहनीय है जो कभी भुलाया नही जा सकता। नए थानाध्यक्ष से भी अपराध पर अंकुश लगाए रखने की उम्मीद सबों ने की  पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने कहा कि पुरे पीपीगंज वासियों का काफी सहयोग कार्यकाल के दौरान मिला जिसें कभी भुल नही सकते। 


    वहीं नए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पीपीगंज  में जाम से निजात दिलाने के लिए प्रयास शुरू किया गया है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय बरकरार रखते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम में  शेर बहादुर सिंह उपनिरीक्षक गजेंद्र बहादुर सिंह उपनिरीक्षक निकेतन कुमार भारती, उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव, उपनिरीक्षक अमित राज, कस्बा प्रभारी नितिन श्रीवास्तव, जंगल कौड़िया चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह , कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह, कांस्टेबल सतबीर सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार मिश्रा, कांस्टेबल रमाशंकर तिवारी, कांस्टेबल अमरनाथ यादव, कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल नीलेश कुमार महिला कांस्टेबल रुचि वर्मा, बबीता, सहित काफी संख्या में लोग मौजुद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728