Header Ads

ad728
  • Breaking News

    फोरलेन बाईपास पर अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर



    गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किया जिला चिकित्सालय रेफर

     सोहगौरा बंधे के पास कौड़ीराम डायवर्ट पर आए दिन हो रही है दुर्घटना

     कौड़ीराम कस्बे में प्रवेश के लिए बनाए गए कट को लोग बता रहे हैं जिम्मेदार



    कौड़ीराम गोरखपुर। शुक्रवार को सोहगौरा बंधे के पास फोरलेन बाईपास पर एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायलावस्था में अधेड़ को सरकारी एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोड़वा निवासी रामनयन पासवान पुत्र गुलाब पासवान उम्र 50 वर्ष किसी कार्य से साईकिल से कौड़ीराम चौराहे पर आए थे। फोरलेन क्रास करते समय किसी अज्ञात चार पहिया गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह सड़क के किनारे गिर पड़े। शरीर से काफी खून बह गया था। मौके पर पहुंची कौड़ीराम पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को पीएससी कौड़ीराम भिजवाया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

     फोरलेन से कौड़ीराम की तरफ जाने वाले कट पर आए दिन हो रही है दुर्घटना

     प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी दो दिन पहले भी सौ मीटर आगे रात मे एक चार पहिया गाड़ी मे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। आए दिन हो रहे दुर्घटना के लिए लोग सोहगौरा बंधे के पास कौड़ीराम डाइवर्ट के डिजाइन को जिम्मेदार बता रहे हैं। क्षेत्र के समाजसेवी विनोद गुप्ता एवं व्यापारी नेता अमन वर्मा ने बताया कि सोहगौरा बंधे पर जाने के लिए अगर बाईपास के नीचे अंडरपास दिया गया होता तो आए दिन दुर्घटना नहीं होता। सोहगौरा बंधे पर हमेशा गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। बंधे से जो लोग कौड़ीराम की तरफ आते हैं उनको फोरलेन क्रॉस करना पड़ता है जबकि फोरलेन पर कहीं भी स्पीड ब्रेकर ना होने से तेज रफ्तार गाड़ियों के चलने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728