Header Ads

ad728
  • Breaking News

    महिला ग्राम प्रधान व पति पर जानलेवा हमले के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज




    -बारह लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

    चौरीचौरा गोरखपुर।
    चौरीचौरा थानाक्षेत्र के अयोध्याचक निवासी व ग्राम प्रधान सरिता देवी पत्नी धर्मेन्द्र व उनके परिवार के पर मनबढ पट्टीदारों द्वारा गड़ासा, रॉड व ईंट पत्थर से हमला करके गंभीर रूप से घायल करने की घटना में पुलिस ने दस नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज दिया है।
    पुलिस को दिए गए तहरीर में ग्राम प्रधान सरिता देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम 7 बजे उनके पति धर्मेन्द्र चौधरी अपने घर पर बैठे थे। अचानक उनके दरवाजे पर रमेश, अजीत, सावित्री, विनय, किरण, देवानंद, शिवानंद, कंचन, पिंकी, मालती और दो अज्ञात एक राय होकर गड़ासा, लाठी, डंडा, रॉड लेकर उनके पति पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। पति धर्मेंद्र किसी तरह से घर में घुस कर छुप गए। इसके बाद घर में घुसकर उनके पति को बेरहमी से मारने पीटने लगे। जिससे पति के सिर में गम्भीर चोटें आईं हैं। जिससे मौके पर बेहोश हो गए। शोर शराबा सुनकर उनके ससुर पारसनाथ भी आ गए। मनबढ़ों ने उनको भी काफी बुरी तरह से मारापीटा। जिससे उनका हाथ कट गया है। सिर में बुरी तरह से गम्भीर चोटें आई हैं। उनके सीने पर बुरी तरह से चोटें आईं हैं। उनकी चचेरी सास को भी गम्भीर चोटें आईं हैं। मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 191 (2), 115 (2), 333, 110, 117 (2), 352, 351 (2), 351 (3) के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728