Header Ads

ad728
  • Breaking News

    योजनाओं और कार्यों की बदौलत तीसरी बार बनी सरकार: युधिष्ठिर सिंह



    -मतदाताओं ने तीसरी बार जताया है भरोसा: सरवन निषाद

    बांसगांव क्षेत्र की करता  रहूंगा सेवा   कमलेश पासवान
    धनंजय पांडेय
    चौरीचौरा गोरखपुर। 
     चौरीचौरा में गुरुवार को भाजपा द्वारा आयोजित मतदाता अभिनन्दन समारोह में पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का धन्यबाद करते हुए कहा कि बांसगांव संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा और लोकसभा सदन में बांसगांव की आवाज को बुलंद करता रहूंगा।


       उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ यहां की जनता ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना और भाजपा ने मोदी मंत्रिमंडल में जगह देकर सम्मान बढ़ाया है उसके लिए मैं सभी का शुक्रगुजार हूं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर सीधे जनता को लाभ देने का काम किया। जिसके बदले में जनता ने तीसरी बार मोदी पर भरोसा जताया और केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया। जनता विपक्ष के फैलाये जा रहे अफवाहों में नहीं फंसी। जिन राज्यों में विपक्ष की सरकार है वहां कार्य के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी किया। विशिष्ट अतिथि विधायक सरवन निषाद ने कहा कि मतदाताओं ने एनडीए पर तीसरी बार भरोसा जताया है। जो भी वादे अधूरे रह गए हैं उसे पूरा करने का काम किया जाएगा। विपक्ष ने संविधान के नाम पर जनता को भ्रमित करने का काम किया। पिछली सरकारों में दलित शोषित समाज का उत्पीड़न होता था। भाजपा सरकार में प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिल रहा है। सांसद और विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को स्वयं भोजन परोसकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, दीपक जायसवाल, महेंद्र निषाद, सुनील पासवान, हरेन्द्र यादव, मानवेन्द्र यादव, सुग्रीव तिवारी, चन्दन मिश्रा, रामदयागर निषाद, विनोद शर्मा, राजन पांडेय, योगेंद्र जायसवाल, राहुल जायसवाल, संदीप विश्वकर्मा, आलोक पटवा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728