Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ब्राह्मण कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन


    ब्राह्मण कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
     आज के परिवेश में ब्राह्मण समाज को एकजुट होना आवश्यक पं. प्रदीप कुमार दुबे

    गोरखपुर

    ब्राह्मण समाज कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन विजय चौराहे के पास स्थित प्रगति इन होटल में आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंडित प्रदीप कुमार दुबे(संस्थापक ब्राह्मण समाज संस्था) पंडित अजय कुमार त्रिपाठी(राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण समाज) विशिष्ट अतिथि पंडित श्रवण कुमार तिवारी(ब्राह्मण समाज) उपस्थित थे।  कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान परशुराम के चित्र  पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारी को माल्यार्पण एवं पीत वस्त्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम के उद्बोधन में पं. प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि आज के परिवेश में ब्राह्मण समाज को एकजुट होना जरूरी है। ब्राह्मण मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है, इसका मुख्य उद्देश्य एकता और सहयोग स्थापित करना है ।समाज में भाईचारा और देश प्रेम की भावना को बढ़ाना है। हमारा नारा है, हम एक हो और एक दिखे। हम इस ब्राह्मण मंच के माध्यम से अधिक से अधिक विप्र परिवारों का सहयोग और जुड़ाव देखना चाहते हैं। हम गर्व से कहें हम ब्राह्मण हैं, हम अपने को जाने और पहचाने।एक दूसरे का सम्मान करें और सहयोग करें। हम इस मंच के माध्यम से अधिक से अधिक पंजीकृत सदस्य बनाकर अपने समाज की आवाज को बुलंद कर सकें और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दे सकें। इस मंच के माध्यम से ब्राह्मण समाज वह सभी कार्य करेगा, जिसे समाज भूल गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्र नायकों की जयंती पर प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम संपादित करेगा ।समाज में फैली हुई बुराइयां भ्रष्टाचार, अशिक्षा, दहेज प्रथा, जैसी व्याप्त समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विप्र समाज के लिए इस मंच के माध्यम से पुत्र/ पुत्रियों  के लिए वैवाहिक संबंध स्थापित करने में सहयोग देगा। किसी कारणवश यदि कोई बालिक निर्धनता के कारण शिक्षा से वंचित रह जाती है तो इस मंच के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजय प्रभा मिश्रा ने बताया कि हमारा संगठन  महिलाओं के रोजगार के लिए भी प्रयासरत है ।हम महिलाओं को स्वालंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना ला रहे हैं ,जिसमें महिलाओं को रोजगार और सम्मान दोनों प्राप्त होगा। हमारी महिला मंडली द्वारा अति निर्धन परिवार की आर्थिक मदद की जाती है समय-समय पर भोजन, वस्त्र अन्य आवश्यक वस्तुएं  उपलब्ध कराई जाती है।
    आज के  अवसर पर युवा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ब्राह्मण कुलदीप पांडेय  ने अपने सदस्यों के साथ ब्राह्मण मंच की सदस्यता ग्रहण की। संस्था के अध्यक्ष ने उन्हें माल्यार्पण एवं पीत वस्त्र प्रदान किया। इस अवसर पर कुलदीप पांडेय ने बताया कि इस मंच से  जुड़कर मैं अपने आप को गौरवान्वित  महसूस कर रहा हूं और मैं सभी पदाधिकारी संस्था के सदस्यों से वादा करता हूं कि मेरे माध्यम से जो भी यथा संभव सहयोग होगा तन, मन, धन से प्रदान करूंगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा.संतोष मिश्रा( प्रदेश अध्यक्ष), मनीष कुमार मिश्रा( जिला अध्यक्ष गोरखपुर), डा.रिचा पांडे (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ),आभा पांडेय (प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ), पुष्पा मिश्रा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), डॉ. आलोक पांडे (प्रदेश महासचिव), भोला प्रसाद मिश्रा( प्रदेश वरिष्ठ सदस्य),श्रीमती विजयप्रभा मिश्र,श्रीमती प्रतिमा पांडेय, सुनील त्रिपाठी, सुनील पांडेय, कुलदीप पांडेय, विजेंद्र मिश्रा, डॉ. अंबुज कुमार मिश्रा व अन्य जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ और समस्त ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता और सदस्य  तथा मीडिया से निखिल, अमरजीत , विजेंद्र मिश्रा आदि गणमान्य उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728