Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जायसवाल समाज ने धूमधाम से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस


     देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें : संजय जायसवाल




    कौड़ीराम गोरखपुर। जायसवाल समाज कौड़ीराम द्वारा 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम संरक्षक मण्डल के डॉ सत्यनारायण जायसवाल, सतीश जायसवाल, सुबाष जायसवाल एवं अध्यक्ष संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से तिरंगा झण्डा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमें इस स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए देशहित मे सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सभी देशवासियों को कदम से कदम मिलाकर योगदान देना चाहिए, क्योंकि देश हमें सब कुछ देता है, इसलिए हम सबका फर्ज है कि हम भी भारत माता के लिए कुछ देना सीखें। गुलामी के दौरान देश के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए, जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली। हमें उनके योगदान को भुलाना नहीं चाहिए। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, कौशल जायसवाल, बृजबिहारी जायसवाल, डॉक्टर अक्षैवर जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, रवि जायसवाल, मनीष जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, कपूर चंद जायसवाल, महेश जायसवाल, रंगनाथ जायसवाल, धरमचंद जायसवाल, राजेश जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, पवन जायसी, विजय जायसवाल, दीवानचंद जायसवाल, श्रवण जायसवाल (भूगोल), भरत जायसवाल, विनीत जायसवाल, ईश्वर जायसवाल, मंटू जायसवाल, सुनील जायसवाल नेता, रमेश जायसवाल, रंगलाल जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, विनोद जायसवाल, प्रहलाद जायसवाल, मुन्नीलाल जायसवाल पत्रकार, फूलचंद जायसवाल, अनिल जायसवाल, हरिकिशन जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728