कांवड़िया भक्तों के ऊपर फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर किया गया स्वागत
गोला गोरखपुर। बांसगांव संदेश।उपनगर गोला के पक्का घाट पर रविवार की देर रात समाजसेवियों ने कांवरिया भगवान भोलेनाथ के भक्तो के ऊपर पुष्प की वर्षा और जलपान कराकर उनका हर हर महादेव के नारों के साथ किया स्वागत अभिनंदन। रविवार की शाम को उपनगर स्थित पक्का घाट पर उपनगर गोला सहित क्षेत्र के कांवरिया भक्त धीरे धीरे इकट्ठा होना शुरू हुए। उनके लिए समाज सेवी भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन आदि ने जलपान की व्यवस्था किया था। जलपान ग्रहण कर कांवड़िया भक्त कुछ देर आराम किए रात्रि 10 बजे कावड़िए स्नान ध्यान पूजा पाठ करने के बाद जब वह कावड़ में जल भर कर चौथे सोमवार को शिवालयों पर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए चलने लगे तो कांवरिया भक्तों के ऊपर समाज सेवी व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री कसौधन ने साथी कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।समाज सेवी श्री कसौधन ने कहा कि भगवान शिव भक्त कांवरियों की सेवा करने से आत्मसंतुष्टि मिलता है और एक पुनीत कार्य है।इस अवसर पर सभासद श्रीकान्त निषाद रमाशंकर अजय गुप्ता डॉ राजेश जायसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी सुदर्शन कसौधन आकाश जायसवाल बबलू जायसवाल दिपक जायसवाल राजाराम जायसवाल बबलू सोनकर जगदीश निगम बेचन वर्मा अनिल कुमार रिंकू चौधरी इमरान अंसारी अर्जुन सोनकर अमित सोनकर सोमनाथ गुप्ता अक्षैबर जायसवाल राजकुमार श्रवण गुप्ता सहित आदि भक्तगण मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...