Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पोखरे में मिला रस्सी से बंधा युवक का शव



    परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

    पत्नी ने जमीनी विवाद में हत्या का लगाया आरोप

    बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर की घटना

     कौड़ीराम गोरखपुर। 
    बांसगांव थाना अंतर्गत ग्राम जयन्तीपुर के एक पोखरे से युवक का हाथ पैर बंधा हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी ने जमीनी विवाद में युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार (45) पुत्र स्वर्गीय सोमनाथ का शव बुधवार को गांव के पोखरे से बरामद हुआ है। घर वालों के अनुसार मृतक बुधवार की भोर में गाय को बांधने घर के बगल में गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने इनकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 8 बजे गांव का एक लड़का पोखरे के  किनारे पर मृतक का चप्पल व गमछा देखा। उसने मृतक के चप्पल और गमछे को उसकी पत्नी को दिखाया। पहचान के बाद गांव के लोग पोखरी में तलाश करना शुरु किए तो पोखरी के एक किनारे इनकी लाश जमीन से सटे पड़ी थी। मृतक का हाथ पैर और गला रस्सी से बंधा हुआ था। परिवार के लोगो ने जमीनी विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना कौड़ीराम पुलिस चौकी को दी। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    खूंटे के पास मिले खून के धब्बे

    मृतक जहा गाय बांधने गया था वहां पर खून गिरने के धब्बे मिले हैं। मृतक की चार अविवाहित बेटियां प्रिया, सुनीता, विजय लक्ष्मी और काजल तथा एक अविवाहित बेटा आदित्य है। परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728