Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा


    बांसगांव–सरकार के चलाए जा रहे अभियान हर घर तिरंगा यात्रा के तहत मंगलवार को बांसगांव विधायक डॉक्टर विमलेश पासवान ने बांसगांव चौराहे से लेकर कौड़ीराम तक की तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा चौराहे से होते हुए बघराई, डिहवा, रानीपुर फिर कौड़ीराम पहुंची।
    तिरंगा यात्रा की अगुवाई विधायक डॉक्टर विमलेश पासवान और जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।


    यात्रा की अगुवाई कर रहे विधायक ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र संगठन है जो राष्ट्रवादी सोच पर काम करती है।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है।
    इस यात्रा में भाजपा की मंडल इकाई के साथ साथ भाजयुमो बांसगांव मंडल के भी कार्यकर्ता शामिल रहे।

    यात्रा में मुख्य रूप से  पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह,जिला पंचायत सदस्य  मनोज शुक्ला, समाजसेवी अमरजीत सिंह,प्रमोद त्रिपाठी,अनिल दुबे, संतोष चंद, राजन सिंह,प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह,रमेश मास्टर, प्रतीक सिंह, सर्वेश सिंह, परमवीर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728