तीन दिन से लापता युवक का ताल में मिला शव
ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। झंगहा थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर के ताल में एक युवक का शव मिला है। शव देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी मृत्यु कई दिन पहले हुई थी। उसके हाथ में रक्षाबंधन भी बंधा है। मौके पर पहुंचकर झंगहा पुलिस ने ताल से शव को बाहर निकाल कर पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मोहन निषाद पुत्र हरिहर ग्राम ब्रह्मपुर टोला पिपरहिया थाना झंगहा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। 32 वर्षीय मोहन 3 दिन से घर से लापता थे। मोहन के दो लडकी और एक लड़का है। मृत्यु का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...