Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाला गया।

    ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाला गया।   
    पीपीगंज गोरखपुर। बॉसगांव संदेश। विकास खंड भरोहिया में आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक प्रमुख डॉ सुनीता संजय सिंह के द्वारा विधानसभा कैंपियरगंज बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा फहराने का विशाल रैली निकाली। रैली भरोहिया ब्लॉक से शुरू  होकर नगर पंचायत पीपीगंज क्षेत्र के तिघरा, सपहीया, बापू इण्टर कॉलेज, प्रभा तिराहा, मेन चौराहा पीपीगंज, ताज हॉस्पिटल, भगवानपुर चौराहा, रावतगंज, मुहमदपुर से वापस भरोहिया ब्लॉक पर रैली का समापन किया गाय।


    मीडिया से बात करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह ने कहा कि 'माननीय मोदी एंव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर घर तिरंगा फहराने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया है। और सभी देशवासियों से अपील किया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी भारतवासियों को गर्व होना चाहिए और अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। इस इस अवसर पर सुनील सिंह, कृष्णा सोनकर, सुनील चौधरी, रजत चौधरी, बिंद्रासन चौधरी और भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728