Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जयप्रकाश सिंह का निधन ने जनमानस को झकझोर दिया

    जयप्रकाश सिंह का निधन ने जनमानस को झकझोर दिया


    बांसगांव गोरखपुर। बांसगांव संदेश। वैसे तो जो पैदा हुआ है उसे एक दिन इस संसार से अलविदा होना ही है। पर अपने जाने के बाद समाज पर एक विशेष छाप छोड़ कर जाते हैं और वह छाप उनके कृतत्व तथा आचरण एवम व्यवहार के अनुसार होता है। स्वर्गीय स्व जय प्रकाश सिंह एडवोकेट ऐसे ही व्यक्तियों में से एक थे जिनके इस संसार से जाने के बाद उनकी स्मृति ने जनमानस को झकझोर दिया है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह ने कही। बार के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जय प्रकाश सिंह अति व्यवहार कुशल, मधुर भाषी, मानवीय संवेदना से भरपूर, स्नेहिल स्वभाव तथा सामने वाले पर आकर्षक प्रभाव डालने वाले गुणों से परिपूर्ण सख्शियत वाले अधिवक्ता थे। जितेंद्र तिवारी व प्रेम सिंह ने कहा आज हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी मधुर स्मृतियां हमेसा समय पर l बहुतों  को झकझोरती रहेंगी। उनकी स्मृति को शत शत नमन तथा भावपूर्ण श्रद्धांजलि।





    इस मौके पर बार के पूर्व अध्यक्ष यशवंत सिंह श्रीनेत,विनोद सिंह,पूर्व मंत्री रनजय सिंह,राजू सिंह,नीतीश सिंह,कौशलेंद्र सिंह , वैभव त्रिपाठी,सहित अन्य लोग ने शोक व्यक्त किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728