Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूकः 


     स्कूल में पुलिस ने छात्राओं को किया प्रेरित, महिला अपराधों पर आवाज उठाने की अपील





     सहजनवा/गोरखपुर बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट थाना अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत गोरखपुर जिले के कई इलाकों में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया वही आपको बताते चले की हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पवन पब्लिक स्कूल अनंतपुर में हरपुर बुदहट थाना प्रभारी विशाल सिंह और उनकी पूरी पुलिस टीम द्वारा स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला संबंधी अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए भी पुलिसकर्मियों ने प्रेरित किया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। संकट के समय में शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 108 के प्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न साइबर अपराधों से सतर्कता व बचाव के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त सन्दर्भ में एसओ विशाल सिंह ने बताया कि छात्राओं के सशक्तिकरण मिशन हेतु उनसे सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। जिसमें छात्राओं को उनकी किसी भी समस्या को बेझिझक साझा करने एवं उसकी गोपनियता बनाए रखते हुए पुलिस सहायता के विषय में जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम के दौरान कांस्टेबल सुशील कुमार, स्कूल संचालक रामकेश यादव, राकेश यादव अजय कुमार,पासवान, सत्यपाल दुबे, अन्य लोग मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728