Header Ads

ad728
  • Breaking News

    तरकुलहा धाम में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव


    चौरी चौरा  गोरखपुर 
     माँ तरकुलहा देवी धाम में मंगलवार  को हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।


    प्राप्त समाचार के अनुसार प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंदिर एवं परिसर को सुबह विधिवत सब सफाई किया गया तथा मंदिर को विशेष रोशनी गुब्बरो एवं फूलों से सुसज्जित  किया गया एवं शाम को भजन कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया भगवान के पवित्र नाम का संकीर्तन गोरख पासवान एवं उनकी टीम द्वारा दोपहर 2:30 बजे से चालू किया गया एवं शाम को 6:00 बजे से रात 12:00 तक प्रसिद्ध भजन गायक पवन सिंह एवं उनकी टीम के सदस्य निशा ,सलोनी विश्वकर्मा धर्मेंद्र पांडे द्वारा भगवान कृष्ण के चरित्र पर मधुर मधुर भजनों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया शाम 6:00 बजे से रात 11:30 तक लगभग डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष राज नारायण सिंह संरक्षण रमेश राय महामंत्री राजेश जायसवाल उपाध्यक्ष इंदल राजभर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हिमाचल साहनी महामंत्री मुन्नीलाल चौहान व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल सचिन पासवान बबलू पासवान उज्जवल साहनी ऋषि कपूर साहनी सोनू पासवान रामबरन गुप्ता ध्रुव जायसवाल धर्मेंद्र जायसवाल रामू जैसवाल भारतीय जनता पार्टी महानगर के उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्रा महामंत्री अच्युतानंद शाही किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे महामंत्री समरेंदु सिंह पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश यदुवंशी विजय शुक्ल विनोद सिंह बघेल श्री कृष्ण कुमार इन्द्र देव, सहित भारी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728