महुआ खुर्द की बनी रंजू देवी प्रधान
पथरदेवा देवरिया। बांसगांव संदेश। पथरदेवा विकासखंड के ग्राम सभा महुआ खुर्द में ग्राम प्रधान का चुनाव हुआ था। ग्राम सभा महिला आरक्षित था। बृहस्पतिवार को विकास मुख्यालय पर मतगणना शुरू हुआ। जिसमें रंजू देवी 48 वोट से चुनाव जीत गई रंजू देवी को 305 वोट मिले थे। वही काजल को 257 वोट मिले थे। कल 576 मत पड़े थे। रिटर्निंग अधिकारी आनंद सिंह ने रंजू को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...