Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चाकू के नोक पर महिला से किया दुष्कर्म

    चाकू के नोक पर महिला से किया दुष्कर्म 


    पीपीगंज गोरखपुर। बॉसगांव संदेश।पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रात में घर में घुसकर मनबढ़ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने पहले गले पर चाकू सटा दिया फिर हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। वह जब शिकायत लेकर थाने पर पहुंची तो पुलिस ने उसकी तहरीर फेंक दी। 
    अब पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए SSP को प्रार्थना पत्र सौंपा है। घटना पीपीगंज इलाके के गांव की है। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने इस मामले में पुलिस को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
    पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह तीन अगस्त की रात 11 बजे घर में अपने दो वर्षीय बेटे के साथ सोई थी। तभी युवक उसके घर में घुसकर जोर-जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर वह चाकू उसके गले पर लगा दिया फिर उसका हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म किया। उसके जाने के बाद वह किसी प्रकार बंधे हाथ- पैर को खोलने के बाद आरोपी के - घर शिकायत लेकर पहुंची तो उसके परिजन गाली और जानमाल की धमकी देकर भगा दिए।
    आरोप है कि दूसरे दिन शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने तहरीर को फेंक दी। महिला का पति बाहर रहकर पेंट पॉलिश का काम करता - है। वह घर पर अकेले बेटे के साथ रहती है। आरोप है कि युवक पहले भी उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर चुका है, जिसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728