Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन गोरखपुर ने केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री कमलेश पासवान को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौपा


    बांस गाव सन्देश, गोरखपुर l 
    गोरखपुर- राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जनपद गोरखपुर के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह एवं जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आज जनपद के समस्त बीसो ब्लॉको के ब्लॉक अध्यक्षो के साथ केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री माननीय कमलेश पासवान को ग्राम पंचायतो से संबंधित 6 सूत्रीय मांग पत्र सौपा।मांग पत्र में मुख्य रूप से निम्न बिन्दू रहा।
    1- विगत वर्षो के मनरेगा के कराए गए पक्के कार्यों का शीघ्र भुगतान किया जाए। 
    2- भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के सर्वे के मानक को शिथिल किया जाए जिससे अधिक से अधिक लाभार्थी आवास पाने के पात्र हो  सके।
    3- मनरेगा के डोंगल का अधिकार ग्राम पंचायतो को दिया जाए।यदि संभव नहीं है तो किसी भी जांच की स्थिति में संबंधित खंड विकास अधिकारी का मुख्य दायित्व माना जाए।
    4-  15 दिसंबर 2021 को लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने मनरेगा के डोंगल को प्रधानों को दिए जाने का घोषणा किया था जिसे शीघ्र क्रियान्वित कराया जाए।
    5- ग्रामीण एवं शहरी आवास की धनराशि को एक समान की जाए। नगर पंचायत एवं नगर निगम में दो लाख पचास हजार एक आवास का दिया जाता है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतो में मात्र एक लाख बीस रूपये ही आवास का दिया जाता है।
    उक्त असमानता को समाप्त किया जाए।
    6- उत्तर प्रदेश में समस्त ग्राम पंचायते ग्राम निधि खाते का पीएफएमएस के माध्यम से बीस हजार करोड़ का भुगतान प्रतिवर्ष कर रही हैं। यदि मनरेगा का भी डोंगल मिल जाए तो ग्राम पंचायतो को भुगतान करने में कोई समस्या नहीं होगी। 
          उक्त मांग पत्रों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए माननीय मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि आप लोगों के सभी उचित मांगों को शासन स्तर पर पहल किया जाएगा।
        आज के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सत्य पाल सिंह, जिला प्रभारी हृदय शंकर सिंह सहित जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र पासवान खोराबार, राम प्रसाद यादव कौड़ीराम, विनीत सिंह भरोहिया, रामभोला सिंह जंगल कौड़िया, संजय शुक्ला सहजनवा, अरुण कुमार शुक्ला बेलघाट, विष्णु शंकर मिश्रा बांसगांव, सुरेंद्र यादव बड़हलगंज, नागेंद्र सिंह धीरज ब्रह्मपुर, बलवंत सिंह यादव भटहट, संजय सिंह पिपराइच, विश्वजीत सिंह पाली, सर्वेश कुमार मिश्रा उरूवा,सत्येंद्र सिंह खजनी, जगदंबा दुबे चरगांवा, रामबचन सिंह जिला महामंत्री एवं रामनिवास गुप्ता जिला उपाध्यक्ष सहित दर्जनों ग्राम प्रधान एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728