Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समाधान दिवस में सबसे अधिक भूमि विवादों की समस्याएं 72 मामलों में 5 का तत्काल निस्तारण

    खजनी  गोरखपुर।।
    तहसील मुख्यालय में आयोजित सितंबर माह के अंतिम समाधान दिवस में हमेशा की तरह भूमि विवादों से संबंधित समस्याओं की भरमार रही कुल 72 फरियादी अपनी विवादित समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें 5 मामलों को तत्काल निस्तारित करा दिया गया। अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियत समय सीमा के भीतर निष्पक्षता पूर्ण तरीके से निस्तारित करने का आदेश दिया। मौके पर  तहसीलदार गोपाल कृष्ण
    त्रिपाठी, नायब तहसीलदार रामसूरज प्रसाद खण्ड विकास अधिकारी रमेश शुक्ला तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728