Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दुर्गेश मदन यादव को यूथ आईकान सम्मान से नवाजा गया

    दुर्गेश मदन यादव को यूथ आईकान सम्मान से नवाजा गया

    समाज सेवी ने नवंबर में 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने के लिए लिया है संकल्प

    अपने घरपरिवार के साथ समाज के लिए भी जीवन यापन करना चाहिए:दुर्गेश मदन


    पकड़ी गोरखपुर। समाज सेवी दुर्गेश मदन को 2024 का समाज सेवा में यूथ आईकान पुरस्कार से विकास गोस्वामी द्वारा सम्मानित किया गया।
    समाज सेवा से जुड़े कार्य अक्सर दुर्गेश मदन करते चले आ रहे है।
    समाज सेवा के कार्यों में ये विदेशों में भी परचम लहरा चुके है।
    दुर्गेश मदन कौडीराम के पास धौसा के रहने वाले है।इनके माता पिता और बड़े भाई धौसा गांव के ग्राम प्रधान भी रह चुके है ।
    दुर्गेश मदन यादव थाईलैंड रहते है। इनका कारोबार थाईलैंड में ही है।ये थाईलैंड में अक्सर अपने क्षेत्र के लोगों का बहुत मदद करते है, अभी कुछ दिन पहले ही साऊ डीह कुई बाजार बेलघाट के रहने वाले इंद्रेश यादव का थाईलैंड में ही एक्सीडेंट से निधन हो गया था जिनको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।उनके ईलाज का पैसा जमा करवाकर उनका अन्तिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से थाईलैंड में करवाए।और वहा से आने के बाद उनके परिवार से मिलकर उनके पिता को और परिवार को सांत्वना दिए।
    ऐसे अनेकों ऐसे इनके कार्य है जो समाज सेवा से जुड़े है।
    *108 कन्याओं का सामूहिक विवाह*
    इनका सबसे बड़ा सामाजिक कार्य पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह के जन्मदिन पर 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह का कार्यक्रम 22 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को है।
    108 कन्याओं के शादी का रजिस्ट्रेशन उनके पास पूरा हो चुका है।इस कार्यक्रम में  सपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने का संभावना जताया जा रहा है।दुर्गेश मदन का कहना है कि मैं एक बार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिल चुका हूं इस पर चर्चा उनसे कर चुका हू अब समय नजदीक आ रहा है मैं खुद नेवता लेकर एक बार फिर उनसे मिलने जाऊंगा ये पूर्व मुख्यमंत्री सपा नेता स्व. मुलायम सिंह के जन्मदिन पर बहुत बड़ा कार्यक्रम है।श्री यादव ने बताया कि अपने घरपरिवार के साथ समाज के लिए भी जीवन यापन करना चाहिए।
    यह कार्यक्रम गोला क्षेत्र के माता समय डरारी धाम डेहरीभर धौसहर गोला में संपन्न होगा।
    उनके प्रेरणाश्रोत परम पूज्य श्री  1008 श्री रामस्वरूप दास जी महाराज है।
    देश विदेश से लोग दुर्गेश मदन के इस ऐतिहासिक कार्य 108 कन्याओं के शादी के लिए सहायता राशि भेज रहे है।कुछ उनके नाम से कुछ गुप्त सहायता राशि भी इनके पास आ रहा है।दुर्गेश मदन का कहना है कि लड़की या लड़के पक्ष से जितने भी लोग आएंगे सबके लिए भोजन की भी व्यवस्था है।
    इनके द्वारा बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है इन्ही सब कार्यों को देखते हुए उन्हें 2024 का उत्तर प्रदेश यूथ आइकन सम्मान का अवार्ड विकास गोस्वामी के हाथों प्राप्त हुआ। इनको ये अवार्ड मिलने से क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728