Header Ads

ad728
  • Breaking News

    लापता दोनों मासूम का तीन माह बाद भी नहीं चला पता


    सी सी फुटेज में दोनों एक जिम के पास जाते देखे गए                 
    गोला गोरखपुर ।बांसगांव संदेश।                
     गोला थाने के ठीक पीछे बड़ी मस्जिद के बगल खेल रहे दोनों मासूम  बच्चों का पता गोला पुलिस  एक माह  बाद भी पता नहीं लगा पाई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अब परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका जता रही है।  शुरू में मासूमों की तलाश में आस पास के सीसी फुटेज खगाली थी। जिसमें वह दक्षिण तरफ जाते दिखे थे 

    उपनगर  गोला के बड़ी मस्जिद के पास ( वार्ड नंबर 7 )  के रहने वाले  एहसान अंसारी का पुत्र रियाज अहमद (8) अपने दोस्त असद (10) पुत्र स्व नौसाद निवासी फूलपुर जिला आजमगढ के साथ बीते 8 जून की शाम को प्राथमिक विद्यालय प्रथम  के अंदर खेलता देखा गया था। रात लगभग  8 बजे जब वह घर नहीं आया तो रियाज के  के पिता  बड़ी मस्जिद व प्राथमिक विद्यालय के अंदर जाकर दोनों की तलाश किया लेकिन दोनों   बच्चों का  कहीं पता नहीं चला । तब उसने  वार्ड  में निवास करने वाले  असद के नाना से जाकर पूछा तो पता चला असद भी घर पर नहीं आया। दोनों में काफी मित्रता थी। वह दोनों  साथ में ही खेलते थे। दोनों लोगों ने संभावित  जगहों पर मासूमों की तलाश की  लेकिन  दोनों का कहीं पता नहीं चला। दोनों परिवार  का रो रो कर बुरा हाल है। 

    लापता असद के माता पिता की मौत कुछ दिन पहले हो गई थी। असद ननिहाल में ही रहता था। रियाज  के पिता ने बताया कि वह असद अपने घर फूलपुर आजमगढ़ अकेले चला जाता था। चला भी आता था। 
     पुलिस के अनुसार  सराय के पास और नगर पंचायत के पास एक व्यक्ति घर में लगे  सीसी फुटेज में वह  दोनों साथ में नदी के तरफ जाते देखे गए थे। पक्का घाट के पास स्थित   जिम के पास  भी उसी दिन  दोनो बच्चे शाम करीब 6 :35 के बाद देखे थे।                 कोतवाल मधुप नाथ मिश्र का कहना है कि बच्चों का अभी कहीं सुराग नहीं मिल रहा है प्रयास जारी है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728