Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समूह की महिलाओं के खाते से लाखों रुपए की ठगी ,संचालिका का फरार ,थाने में दी तहरीर

    *समूह की महिलाओं के खाते से लाखों रुपए की ठगी, संचालिका फरार,थाने में दी तहरीर* 





     * सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवड़ारतुला निवासिनी कलावती देवी पत्नी अभय, गीता देवी पत्नी राजकिशोर व शाहिबानो खातून पत्नी स्व रफीक ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हम समूह की महिलाएं उत्कर्ष बैंक, बंधन, सर्वोदय, अन्नपूर्णा सहित अनेक बैंकों में खाता संचालित होता है। समूह की महिलाओं का आरोप है कि संचालिका रुपा देवी पत्नी अज्ञात द्वारा समूह की महिलाओं के खाते से लाखों रुपए निकाल कर गबन कर लिया गया। थाना क्षेत्र के डेवड़ारतुला निवासी उक्त महिलाओं ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला समूह में करीब 21 महिलाओं के खाते का संचालन विभिन्न बैंकों मे संचालिका रुपा देवी पत्नी अज्ञात के द्वारा संचालित किया जाता है। संचालिका द्वारा समूह की महिलाओं को झांसे में लेकर कि लड़की का डाक्टरी में एडमिशन कराना है, के नाम पर समूह की महिलाओं के खाते से करीब लाखों रुपए निकलवा कर ले लिया गया। और कहा गया कि लड़की का जब एडमिशन हो जाएगा तब हम आप लोगों के खाते से निकाला गया रुपया जमा कर दूंगी लेकिन समूह की महिलाओं ने जब खाते से निकाले गए रुपए की किस्त को जमा करने के लिए कहा गया तो संचालिका द्वारा इंकार कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा संचालिका रुपा देवी पत्नी अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728