Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एक बार फिर भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने को कार्यकर्ता तैयार :युधिष्ठिर सिंह

    *एकबार फिर भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने को कार्यकर्ता तैयार-युधिष्ठिर सिंह* *



    -प्रत्येक बूथों पर कम से कम बनायें 200 सदस्य- युधिष्ठिर सिंह* 


     


    सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाकर देश का कुशल नेतृत्व करने वाले यशस्वी व लोकप्रिय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व संगठन नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुनः एकबार फिर अपनी उपलब्धि को दोहराने के लिये कमर कस लिया है, पुनः विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिये कार्यकर्ता तैयार हैं, प्रत्येक बूथों पर कम से कम 200 सदस्य हर हाल में बनाये जायेंगे,उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने सहजनवा स्थित फिश किंग होटल में विशेष सदस्यता अभियान की तैयारी बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाना है। उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने मण्डलों में बैठक कर बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाने की योजना रचना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर से सभी जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा घर-घर संपर्क कर सदस्य बनाया जायेगा। साथ ही सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर सम्पर्क कर सदस्यता अभियान चलायेंगे। शक्ति केंद्र संयोजक व सहयोगी 07 दिन पूरा समय अपने शक्तिकेन्द्रों पर देकर सदस्यता कार्य सम्पन्न करायेंगे। श्री सिंह ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान घरों-घरों में जाकर पार्टी की विचारधारा, मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां पर चर्चा करनी है। परिवार के सदस्यों को मिस्डकॉल द्वारा संदस्य बनाना है और लिंक में फार्म भरवाना है। सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक सप्ताह में रविवार को अटल सदस्यता पर्व के रूप में मनाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी व आभार ज्ञापन जिला महामन्त्री सबल सिंह पालीवाल ने किया। इस अवसर पर बैठक में डॉ आर डी सिंह मनोज कुमार शुक्ला, राजाराम कनौजिया, संजय सिंह ,छोटेलाल मौर्य, स्वतंत्र सिंह, नरेंद्र सिंह,राम उजागिर शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह कौशिक, इन्द्र कुमार निगम,सोमनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवचरन प्रसाद, नरेंद्र शुक्ला, धर्मराज गौंड, राम प्रकाश चौरसिया, धीरज त्रिपाठी, गणेश साहनी,राकेश चौधरी, धर्मवीर जायसवाल, योगेंद्र जायसवाल,सुग्रीव तिवारी,अनिल दुबे, अमित राय,संतोष त्रिपाठी,देवेश निषाद,अमित चंद्र पांडे,तारकेश्वर मिश्रा,सुरेंद्र सिंह,धरनीधर राम त्रिपाठी, दिनेश सिंह समेत लोगों उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728