Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शिक्षकों के हक की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा - देवेन्द्र प्रताप सिंह


    शिक्षकों के हक की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा - देवेन्द्र प्रताप सिंह

    बेलघाट, गोरखपुर

    पू. मा. विद्यालय त्रिलोकपुर,बेलघाट के नवीन भवन का शिलान्यास करते हुए मुख्य अतिथि मा. देवेन्द्र प्रताप सिंह एम एल सी ने कहा कि मां सरस्वती के इस भवन की आधार शिला रखते हुए मुझे अपार खुशी हो रही है।ऐसे ही विद्यालय मे हमारी भी प्रारम्भिक शिक्षा हुई है।हम उपस्थित अभिभावको से यह निवेदन करते है कि अपने बच्चो का नामांकन इन सरकारी विद्यालयो मे ही कराये जहाॅ उच्च योग्यताधारी शिक्षको द्वारा शिक्षा दी जाती है।इससे इन शिक्षको को सामुदायिक सहयोग भी मिलेगा।हम देश मे "वन नेशन वन एजुकेशन के पक्षधर हैं।"शिक्षको की वाजिब  मानो को उचित  मंच पर सदैव  उठाने का प्रयास करता रहा हूॅ।
            विशिष्ट अतिथि के रूप  मे विशिष्ट  बीटीसी शिक्षक वेल्फेयर  एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री / जिलाध्यक्ष तारकेश्वर  शाही जी ने कहा कि शिक्षको को पुरानी पेंशन  और कैशलेस  चिकित्सा सुविधा से आच्छादित  करना लोकप्रिय  सरकार  की जिम्मेदारी है।शिक्षक  यदि संगठित  नही रहेगा तो बेलगाम  अधिकारी और शासन का कोपभाजन होता रहेगा । शिक्षको को अपनी जिम्मेदारी  का निष्ठापूर्वक  निर्वहन करते हुए अपने हको हुकूक  के लिए  भी लडते रहना होगा।
               अतिथियो का स्वागत करते हुए  प्रभारी प्रधानाध्यापक  व एसोसिएशन  के जिला कोषाध्यक्ष  शिवरतन  निषाद जी ने कहा कि हम इस विद्यालय को एक बेहतर व्यवस्था  वातावरण देने के लिए  कृतसंकल्पित हैं।कार्यक्रम  का संचालन  मंडल उपाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष श्री ईश्वर चंद्र शुक्ल ने किया।
       मुख्य  रूप  से जिला कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष व एम एल सी प्रतिनिधि धर्मेंद्र  त्रिपाठी,प्रदेश संगठन  मंत्री संजय राज सिंह,मंडल मीडिया प्रभारी रणधीर  शाही, मंडल कोषाध्यक्ष रणधीर  सिंह पूर्व ब्लाक  अध्यक्ष श्री राम चंद्र शाही आदि ने सम्बोधित किया।
    कार्यक्रम  मे उमापति दूबे,अरूण कुमार  दूबे,ग्राम प्रधान  प्रतिनिधि राजेश जायसवाल,हरिकेश यादव,ब्रजभूषण मिश्रा,सर्वेश सिंह,अशोक दूबे,उपेन्द्र राय,संदीप,निकेश यादव,दयानंद आदि शिक्षक  उपस्थित  रहे।
      

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728