Header Ads

ad728
  • Breaking News

    छत की कुंडी से फंदा लगाकर महिला ने किया सुसाइड


    रूद्रपुर देवरिया।बांसगांव संदेश
    देवरिया जिले में बुधवार की सुबह छत की कुंडी से फंदा लगाकर महिला ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला का पति विदेश में नौकरी करता है।श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गुन्नी टोला निवासी अच्छेलाल कुशवाहा की शादी उसी गांव के दूसरे टोले मिश्रौली नौका टोला की रहने वाली बबीता देवी (30) से हुआ था। मायका और ससुराल एक ही गांव में होने से बबिता कभी मायके में तो कभी ससुराल में रहती थी। उसका पति विदेश में काम करता है।जबकि दस साल का बेटा ससुराल में है।कुछ दिनों से बबीता देवी अपने मायके मिश्रौली नौका टोला में अपनी मां के साथ रहती थी। आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह पशुओं को चारा खिलाने के बाद बबीता देवी घर में चली गई। उसकी मां दरवाजे पर बैठकर पशुओं की देखभाल कर रही थीं। बहुत देर तक उसे बाहर नहीं निकलने पर उसकी मां ने जाकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था।अनहोनी की आशंका होने पर उसकी बुजुर्ग मां ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग जुट गए। दरवाजा खोलने पर ग्रामीणों ने देखा कि बबीता देवी का शव छत की कुंडी से झूल रहा था। थानाध्यक्ष श्रीरामपुर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728