Header Ads

ad728
  • Breaking News

    माता-पिता के साथ सो रहे बच्चे का हुआ अपहरण


    रूद्रपुर देवरिया।बांसगांव संदेश
    देवरिया जिले के कतरारी में अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ सो रहे पांच साल के मासूम का अपहरण हो गया। रात करीब दो बजे उसके छोटे भाई की रोने की आवाज सुनकर माता-पिता की नींद टूटी तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। दोनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।इसके बाद रात में ही पिता ने सुरौली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लगभग चार बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित के घर के आगे कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी की जांच की तो उसमें पास के गांव का एक व्यक्ति रात में सड़क से होकर गुजरता दिखा।
    इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बच्चे को उठाकर गांव के ही एक युवक को देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस बच्चे को सकुशल बरामद करने में जुटी हुई है। वहीं परिजन अनहोनी की आशंका में सहमे हुए हैं। आरोपियों की लोकेशन पुलिस को बिहार में मिली है।सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया कुटी के रहने वाले राजेंद्र राजभर मजदूरी का कार्य करता है। करीब दो साल से वह अपने परिवार के साथ कतरारी-सुरौली मार्ग पर स्थित हरैया गांव में एक किराए की दुकान लेकर उसी में रहता है। रोज की भांति गुरुवार को राजेंद्र मजदूरी करने के बाद घर पहुंचा। रात करीब 9 बजे अपने बच्चों और पत्नी के साथ भोजन किया।इसके बाद दुकान के आगे बरामदे में सभी के साथ सो गए। रात में करीब दो बजे डेढ़ साल का बेटा सत्यम रोने लगा तो राजेंद्र की नींद खुली तो देखा कि तीन बेटों में मझला बेटा अजीत गायब था। यह देखकर वह घबरा गया। उसने अपनी पत्नी रेखा को जगाया। इसके बाद दोनों अजीत की खोजने लगे।
    काफी खोज बीन के बाद अजीत का कहीं पता नहीं चला तो राजेंद्र ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर चार बजे भोर में सुरौली पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटना के बाबत पूछताछ की और बच्चे की खोजबीन में जुट गई। पुलिस ने राजेंद्र के घर से महज कुछ दूरी पर एक मकान में लगे सीसीटीवी को देखा तो बहोरवा का गुड्डू पासवान सड़क से होकर गुजरता दिखा।पुलिस ने गुड्डू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर गुड्डू ने बच्चे को उठाने की बात बताते हुए गांव के ही रोशन विश्वकर्मा को देने की बात कही। इसके बाद पुलिस रोशन के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर बच्चे को सकुशल बरामद करने में जुटी हुई है। सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस टीम लोकेशन मिलने पर बिहार के मैरवा गई है। रोशन विश्वकर्मा की रिश्तेदारी मैरवा में है। शायद वहीं बच्चे को लेकर पहुंचा है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728