Header Ads

ad728
  • Breaking News

    ऑनलाईन पढ़ाई से प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के बच्चे बन रहे ,' स्मार्ट'

    आनलाईन पढ़ाई से प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के बच्चे बन रहे 'स्मार्ट' 






     सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। आनलाईन स्मार्ट क्लास से परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी कांवेंट स्कूलों की तरह स्मार्ट बन रहे हैं। मनोरंजन के साथ ही उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ रही है। हम बात कर रहे हैं पिपरौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र प्रताप सिंह और गांव के ही पीडब्लूडी में जेई सुशील कुमार द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपए के सहयोग से विद्यालय के सभी कमरों में स्मार्ट टीवी लगाए गए हैं, जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई आसान बन चुकी है। ऐसे होती है पढ़ाई : स्मार्ट क्लास में यू ट्यूब के माध्यम से कक्षा एक, दो व तीन के बच्चों को गणित व विज्ञान जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। यू ट्यूब चैनल पर मौजूद इन विषयों से जुड़े आकर्षक वीडियो को बड़े बड़े स्मार्ट टीवी पर दिखाए जाते हैं। बड़ी स्क्रीन पर कार्टून फिल्म के रूप में वीडियो देखना बच्चों को काफी रुचिकर लगता है और उससे वे काफी कुछ सीखते भी हैं। कक्षा चार व पांच तथा उसके ऊपर की कक्षाओं से जुड़े वीडियो एनसीईआरटी व एससीईआरटी द्वारा तैयार किए जाते हैं, उसे भी बच्चों को दिखाया जाता है। इसके साथ ही शिक्षक अपने प्रोजेक्ट बनाकर भी बच्चों को पढ़ाते हैं। बच्चे भी स्मार्ट टीवी पर देखकर मात्रा, फलों के नाम, अक्षरों की मिलावट आदि कापी पर लिखते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मवीर यादव का कहना है कि स्मार्ट क्लास से बच्चों का काफी फायदा हो रहा है। पठन पाठन का माहौल रुचिकर हो गया है। विद्यालय ने कुल 263 बच्चे नामांकित हैं।स्मार्ट टीवी पर पढ़ाई के कारण बच्चों की उपस्थिति लगभग नब्बे से पंचानबे प्रतिशत तक रहती है। विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका अभिषेक त्रिपाठी, मोनिका अग्रवाल, मुद्रिका दूबे, गौरव तिवारी, निर्मला मौर्या, 'राजवती गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, वंदना सोनकर दिव्या त्रिपाठी और सुरभि राय ने बताया कि विद्यालय में कानवेंट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई से आने वाले सत्रों में नामांकन बढ़ने की भी संभावना बढ़ेगी। बिजली की नियमित आपूर्ति और स्मार्ट टीवी चलाने के लिए इनवर्टर भी लगाया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728